पांच लाख रुपये के लिए विवाहिता को घर से निकाला

सरायरंजन : दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी नहीं हुई तो विवाहिता को घर से निकाल दिया. इस संबंध में प्राथमिकी स्थानीय थाने में दर्ज कराते हुए पीड़िता ने न्याय की गुहार लगायी है. पुलिस प्राप्त आवेदन के आलोक में मामले की छानबीन में जुट गयी है. पीड़िता थाना क्षेत्र के खालीसपुर गांव […]
सरायरंजन : दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी नहीं हुई तो विवाहिता को घर से निकाल दिया. इस संबंध में प्राथमिकी स्थानीय थाने में दर्ज कराते हुए पीड़िता ने न्याय की गुहार लगायी है. पुलिस प्राप्त आवेदन के आलोक में मामले की छानबीन में जुट गयी है. पीड़िता थाना क्षेत्र के खालीसपुर गांव निवासी बटेश्वर प्रसाद सिंह की पुत्री कंचन कुमारी है.
कंचन अपने बयान में कहा है कि वर्ष 2009 में बेगूसराय जिला के फुलवरिया थाना क्षेत्र के निपनिया गांव निवासी नंदन कुमार से पूरे रीति-रिवाज के साथ उसके माता-पिता विवाह संपन्न कराया था. लेकिन कुछ दिनों बाद उसके ससुराल वालों ने दबाव बनाना शुरू कर दिया. ससुराली मायके वालों से दहेज के रूप में बोलेरो खरीदने के लिए पांच लाख रुपये मांगने के लिए दबाव बनाने लगे. जब इन लोगों की मांग पूरी नहीं हुई तो उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया. पीड़िता ने इसके लिए अपने पति नदंन कुमार व सास, ससुर को आरोपित करते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










