पंचम लघु सिंचाई गणना को ले िदया गया प्रशिक्षण

Published at :02 Feb 2016 5:15 AM (IST)
विज्ञापन
पंचम लघु सिंचाई गणना को ले िदया गया प्रशिक्षण

शाहपुर पटोरी : पंचम लधु सिंचाई गणना को लेकर पंचायत समिति भवन के सभागार में अनुमंडल स्तरीय तृतीय एवं अंतिम चरण का प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ. प्रशिक्षण की अध्यक्षता बीडीओ राजेश्वर राम ने की. इस प्रशिक्षण में अनुमंडल के तीनों प्रखंड क्रमश: पटोरी, मोहीउद्दीननगर एवं मोहनपुर के बीडीओ, सीओ, बीएओ, किसान सलाहकारों ने भाग लिया. लधु […]

विज्ञापन

शाहपुर पटोरी : पंचम लधु सिंचाई गणना को लेकर पंचायत समिति भवन के सभागार में अनुमंडल स्तरीय तृतीय एवं अंतिम चरण का प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ. प्रशिक्षण की अध्यक्षता बीडीओ राजेश्वर राम ने की. इस प्रशिक्षण में अनुमंडल के तीनों प्रखंड क्रमश: पटोरी, मोहीउद्दीननगर एवं मोहनपुर के बीडीओ, सीओ, बीएओ, किसान सलाहकारों ने भाग लिया. लधु सिंचाई गणना वर्श 213-14 के इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के रूप में जिला से आये प्रभारी पदाधिकारी चंद्रभूशण राय थे.

प्रशिक्षण में सिंचाई के स्त्रोतों का गणना, प्रतिनियुक्त किसान सलाहकार के द्वारा किया जाना, उसपर चर्चा हुई. प्रशिक्षण के दौरान गणना के तौर-तरीकों पर विस्तृत जानकारी दी गयी. सिंचाई के स्त्रोंतो पर विशेश चर्चा की गयी कि जो भी सिंचाई के स्त्रोत उपलब्ध है उससे कितनी खेतों की सिंचाई की जा सकती है. प्रशिक्षण में बीडीओ ने निर्देश दिया कि हर हाल में इस कार्य को पंचायत चुनाव से पहले कर लेना है. प्रशिक्षण में बीडीओ जियाउल हक, सीओ इन्द्रदेव पंडित, अखिलेश कुमार सिन्हा, सोहन राम, लधु सिंचाई के कनीय अभियंता अजीतनाथ राय, बीएओ उमेशनंदन सिंह, अभिमन्यु कुमार सहित काफी संख्या में किसान सलाहकारों ने हिस्सा लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन