धकजरी गांव में बस पलटने से 10 घायल

Published at :02 Feb 2016 5:15 AM (IST)
विज्ञापन
धकजरी गांव में बस पलटने से 10 घायल

सिंघिया : थाना क्षेत्र के धकजरी गांव चूड़ा मिल के निकट लहेरियासराय जा रही बस पलटने से दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गये़ सूचना मिलने पर पुलिस पहुंचकर सभी घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया़ जहां सभी का इलाज जारी है़ बताया गया है कि दरभंगा जिला के कुशेश्वर स्थान थाना क्षेत्र के […]

विज्ञापन

सिंघिया : थाना क्षेत्र के धकजरी गांव चूड़ा मिल के निकट लहेरियासराय जा रही बस पलटने से दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गये़ सूचना मिलने पर पुलिस पहुंचकर सभी घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया़ जहां सभी का इलाज जारी है़ बताया गया है कि दरभंगा जिला के कुशेश्वर स्थान थाना क्षेत्र के बलहा गांव के काली चौक से साढ़े आठ बजे लहेरियासराय के लिये खुली थी़ धकजरी गांव के समीप पहुंचने पर स्टेयरींग फेल हो गयी़ ड्राइवर ने संतुलन खो दिया़ बस गड्ढ़े में जा गिरी़

मौके पर मौजूद लोगों ने बस का शीशा तोड़कर उसमें सवार बलहा गांव के प्रवीण खातुन, मो़ एहसान, मो़ हिफजुल रहमान, मो़ जाकीर, गरीब लाल पासवान, ललिता देवी, सबीर अहमद, अमीना खातून, कुरैसा खातून एवं जैतुन खातून को बाहर निकाला़ जिसमें ये सभी गंभीर रूप से घायल हो गये़ पुलिस ने सभी लोगों को पीएचसी में भर्ती कराया़ जहां घायलों का इलाज पीएचसी में चल रहा है़ डाॅ केसी चौधरी ने घायलों की स्थिति सामान्य बताया है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन