सीपीआइएम ने एसडीओ से की सड़क संपर्क की मांग

दलसिंहसराय : सीपीआईएम के उजियारपुर, दलसिंहसराय व विद्यापतिनगर लोकल कमेटी की ओर से विभिन्न टोलों में सड़क संपर्क की मांग करते हुये एसडीओ से पहल कर निदान की मांग की है़ अंचलमंत्री विधानचंद्र व महावीर पोद्दार की ओर से दिये आवेदन में कहा गया है कि अनुमंडल के दलित, अल्पसंख्यकों व पिछड़ा वर्ग के कई […]
दलसिंहसराय : सीपीआईएम के उजियारपुर, दलसिंहसराय व विद्यापतिनगर लोकल कमेटी की ओर से विभिन्न टोलों में सड़क संपर्क की मांग करते हुये एसडीओ से पहल कर निदान की मांग की है़ अंचलमंत्री विधानचंद्र व महावीर पोद्दार की ओर से दिये आवेदन में कहा गया है कि अनुमंडल के दलित, अल्पसंख्यकों व पिछड़ा वर्ग के कई टोलों में आज भी संपर्क सड़क की समस्या बनी है़ इससे लोगों को असुविधाएं होती है़ शीघ्र निदान की जाये,
अन्यथा फरवरी के अंतिम सप्ताह में इसकों लेकर पार्टी की ओर से आंदोलन किया जायेगा़ रोसड़ा : बिहार पंचायत नगर प्रारांभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष कुमार रजनीश ने एक शिक्षक के विरूद्ध गलत ढ़ंग से वेतन निर्धारण करवाने की जांच की मांग जिला लेखाा पदाधिकारी से की है़ समस्तीपुर : इनौस ने डीडीसी को आवेदन दिया है. इसमें उन्होंने कहा है कि ताजपुर प्रखंड के 16 पंचायतों में श्मशान में मनरेगा के तहत कार्य किया गया है. इसमें भारी अनियमितता बरती गयी है. उन्होंने जांच की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










