बेहतर कार्य करनेवाले पैक्स बनेंगे मॉडल : मंत्री

समस्तीपुर : ऐसे पैक्स जो अपने क्षेत्रों में बेहतर कार्य करेगें उन्हें सरकार मॉडल पैक्सों के तौर पर विकसित करेगी. जिससे ऐसे पैक्सों से जुड़े किसान लोगों के लिये विभिन्न सुविधाओं की उपलब्धता होगी. उक्त बातें राज्य के सहकारिता मंत्री आलोक मेहता ने समस्तीपुर डिस्ट्रीकट सेंट्रल कॉआपरेटिव बैंक की वार्षिक आम सभा को संबोधित करते […]
समस्तीपुर : ऐसे पैक्स जो अपने क्षेत्रों में बेहतर कार्य करेगें उन्हें सरकार मॉडल पैक्सों के तौर पर विकसित करेगी. जिससे ऐसे पैक्सों से जुड़े किसान लोगों के लिये विभिन्न सुविधाओं की उपलब्धता होगी. उक्त बातें राज्य के सहकारिता मंत्री आलोक मेहता ने समस्तीपुर डिस्ट्रीकट सेंट्रल कॉआपरेटिव बैंक की वार्षिक आम सभा को संबोधित करते हुये कही. उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि सभी पैक्सों का कंप्यूटराइजेशन कर उन्हें आधुनिक तक निक से जोड़ा जाये.
इसके लिये पैक्सों के प्रबंधक व अध्यक्ष को प्रशिक्षण दी जायेगी. पैक्सों को आत्मनिर्भर बनाने के लिये खाद्य प्रसंस्करण, कृषि आधारित उधोगों का विस्तार सहकारिता के माध्यम से करने की आवश्यकता है. फसल क्षति अनुदान के लिये सरकार ने 1128 करोड़ रुपये का अनुमोदन किया है. वहीं सहकारी भवन के निर्माण के दिशा में भी कदम बढ़ाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










