विद्यालय अधिग्रहण की जगी आस, राष्ट्रपति ने की अनुशंसा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Feb 2016 4:13 AM (IST)
विज्ञापन

मोरवा : 44 सालों से अधिग्रहण की आस लगाये ब्रह्मदेव सादा हरिजन विद्यालय, रघुनाथपुर के दिन अब बहुरने लगे हैं. राष्ट्रपति ने इसके लिए अनुशंसा जारी कर दिया है. सन 1971 में हलई ओपी के रघुनाथपुर गांव में ब्रहमदेव सादा हरिजन प्राथमिक सह मध्य विद्यालय की स्थापना की गयी थी. स्व. कर्पूरी ठाकुर के द्वारा […]
विज्ञापन
मोरवा : 44 सालों से अधिग्रहण की आस लगाये ब्रह्मदेव सादा हरिजन विद्यालय, रघुनाथपुर के दिन अब बहुरने लगे हैं. राष्ट्रपति ने इसके लिए अनुशंसा जारी कर दिया है. सन 1971 में हलई ओपी के रघुनाथपुर गांव में ब्रहमदेव सादा हरिजन प्राथमिक सह मध्य विद्यालय की स्थापना की गयी थी.
स्व. कर्पूरी ठाकुर के द्वारा इसकी आधारशिला रखी गयी थी. वैसे तो यह विद्यालय सभी मानकों पर खड़ा उतरता दिखाई देता है लेकिन न जाने क्यों अबतक प्रशासन इसकी सुधि नहीं ले पाया और यह मझधार में हिचकोले खाता रहा. विद्यालय के सचिव सह एचएम कलेश्वर चौधरी बताते हैं कि इसके लिए डीएम से लेकर सीएम तक के दरवाजे खटखटाये गये लेकिन आशानुरूप सफलता नहीं मिली. साल 2014 के दिसंबर में इसके लिए राष्ट्रपति के पास आवेदन दिया गया. जिला स्तर से से भी इसकी छानबीन शुरू की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










