बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने मन मोहा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Feb 2016 4:13 AM (IST)
विज्ञापन

मोहिउद्दीननगर : दियरांचल जैसे सुदूर दक्षिणी इलाके में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने की जरूरत है ताकि बच्चों में गुणात्मक विकास हो. उक्त बाते प्रखंड क्षेत्र के चकजोहरा बाजार में रविवार को ग्लोरियस पब्लिक स्कूल के उद्घाटन समारोह में एमसलसी राणा गंगेश्वर प्रसाद सिंह ने कही. निदेशिका संगीता कुशवाहा ने कहा कि बच्चों के गुणात्मक शिक्षा […]
विज्ञापन
मोहिउद्दीननगर : दियरांचल जैसे सुदूर दक्षिणी इलाके में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने की जरूरत है ताकि बच्चों में गुणात्मक विकास हो. उक्त बाते प्रखंड क्षेत्र के चकजोहरा बाजार में रविवार को ग्लोरियस पब्लिक स्कूल के उद्घाटन समारोह में एमसलसी राणा गंगेश्वर प्रसाद सिंह ने कही. निदेशिका संगीता कुशवाहा ने कहा कि बच्चों के गुणात्मक शिक्षा के विकास के लिए हमारी संस्था प्रतिबद्व है मेघावी गरीब बच्चों के लिए संस्था में नामांकन की नि:शुल्क व्यवस्था की है.
अध्यक्षता वयोवृद्व शिक्षक बालेश्वर सिंह ने की़ संचालन एचएम ब्रजभूषण कुशवाहा ने किया़ इस अवसर पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर अपने प्रतिभा के जलवे बिखेरे. बच्चों ने अपने कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थितों का मनमोह लिया़ भावनृत्य, देश भक्ति गीत, क्विज तथा भाषण में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को संस्थान की ओर से आगत अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया़
मौके पर जिला पार्षद प्रेमलता, बबीता देवी, लोजपा नेता संजीव कुमार सिंह, पूर्व जिला पार्षद अरुण कुमार सिंह, जिला पार्षद प्रतिनिधि पिंकू सिंह, प्रो़ सुनील सिंह, शिक्षक नन्द किशोर जी, भाई दिनकर, मो़ मुमताज, विपीन कुमार सिंह, रंधीर भाई, नन्द किशोर कापर, शिक्षक संजीव कुमार सिंह, इ़ राजेश कुमार सिंह, कैलाश पासवान, अनुपमा सिंह, अनामिका सिंह, रितु कुमारी, पूजा कुमारी, अमरजीत कुमार, गोविन्द कुमार, सविता कुमारी, गूंजा कुमारी, रेखा कुमारी आदि मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










