बच्चों को शिक्षित करना बाबा साहेब को श्रद्धांजलि

Published at :01 Feb 2016 4:12 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चों को शिक्षित करना बाबा साहेब को श्रद्धांजलि

ताजपुर : स्थानीय अनुराग शिक्षा परिसर में भारत रत्न बाबा साहेब डाॅ भीमराव आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का अनावरण समारोह का आयोजन किया गया. कायक्रर्म की अध्यक्षता डॉ बिदेश्वर राम ने की. प्रतिमा का अनावरण सह समारोह का उद्घाटन अनुसूचित जाति-जन जाति कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह पशुपालन एंव मत्स्य विभाग के सचिव नर्मदेश्वर […]

विज्ञापन

ताजपुर : स्थानीय अनुराग शिक्षा परिसर में भारत रत्न बाबा साहेब डाॅ भीमराव आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का अनावरण समारोह का आयोजन किया गया. कायक्रर्म की अध्यक्षता डॉ बिदेश्वर राम ने की. प्रतिमा का अनावरण सह समारोह का उद्घाटन अनुसूचित जाति-जन जाति कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह पशुपालन एंव मत्स्य विभाग के सचिव नर्मदेश्वर लाल ने फीता काट एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

उन्होंने कहा कि हम आधा पेट खाकर भी अपने बच्चो को शिक्षा दे यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी. अपने आप को इतना शिक्षित करे कि लोग आप को नीचा न समझे. कर्मचारी संगठन का दायित्व है कि वो केवल अपने संगठन के बारे में न सोचकर पूरे समाज के लिए काम करें. उन्होंने विद्यालय परिसर में एक पुस्तकालय की स्थापना करने का सुझाव दिया .साथ ही बाबा सहब के व्यक्तित्व एंव कृत्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए अपने जीवन उतारने का सलाह दिया.

सभा को पूर्व डीएसपी सह मानवधिकार आयोग संरक्षण एवं प्रंबघन के अध्यक्ष रामचन्द्र राम, सेवानिवृत सचिव रघुनाथ प्रसाद, एडीएम गौतम पासवान, पूर्व रजिस्टार केके सुमन, जूट मील यूनियन पदाधिकारी राम बालक पासवान, महेन्द्र राम, राम नारायण राय, बंबन रावत, देवेन्द्र रजक, लक्ष्मी दास, राजदेव पासवान आदि लोगों ने संबोधित किया.

इस दौरान आंबेडकर विद्याालय के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. खुशी एवं हैप्पी के भाव नृत्य ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम से पूर्व कोल्ड स्टोरेज चौक पर बैंड बाजा के साथ सैकड़ों लोगों ने श्री लाल का स्वागत किया. स्काउट एडं गाइड के बच्चों ने पास मार्च करते हुए उन्हें सभा स्थल तक ले गए. स्कूली बच्चों ने आगत अतिथियों को गुलदस्ता देकर स्वागत किया. मौके पर थॉमस एसए, डॉ राकेश कुमार, वृजनंदन राम, केडी उपाध्याय, जयगोपाल तनेजा, सीवी अग्रवाल समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे. संचालन मंजू गुप्ता ने तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ कुमार रवि ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन