दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

Published at :31 Jan 2016 4:22 AM (IST)
विज्ञापन
दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

शाहपुर पटोरी : किसी अपराध को अंजाम देने जा रहे दो अपराधियों को पटोरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. अपराधियों की पहचान कुरसाहा निवासी राजेश उर्फ अनंत राय तथा ताराधमौन निवासी अखिलेश उर्फ गोलइया के रूप में की गयी है. इनके पास से पुलिस को एक लोडेड पिस्तौल, कारतूस, मोबाइल तथा लूट […]

विज्ञापन

शाहपुर पटोरी : किसी अपराध को अंजाम देने जा रहे दो अपराधियों को पटोरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. अपराधियों की पहचान कुरसाहा निवासी राजेश उर्फ अनंत राय तथा ताराधमौन निवासी अखिलेश उर्फ गोलइया के रूप में की गयी है. इनके पास से पुलिस को एक लोडेड पिस्तौल, कारतूस, मोबाइल तथा लूट की एक बाइक बरामद की गयी है. थानाध्यक्ष बीएन मेहता ने बताया कि जब वे धमौन के रास्ते में वाहन चेकिंग कर रहे थे तो एक ही बाइक पर सवार तीन अपराधी आ रहे थे. रोकने पर बाइक चालक फरार हो गया और ये दोनों पकड़े गये हैं.

इन पर वैशाली एवं समस्तीपुर जिले के कई थानों में लूट, बाइक छीनतई व रंगदारी के मामले दर्ज है. दोनों कई बार जेल की सजा काट चुके हैं. पुलिस ने इनके पास से जो टीवीएस स्टार सीटी बाइक बीआर 31आर/2117 बरामद की है वह भी लूट की बाइक बतायी जाती है. अभियान में थानाध्यक्ष के अलावे दारोगा आरबी राम, सिपाही राजेश कुमार, चौकीदार जवाहर पासवान शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन