जिला प्रभारी मंत्री ने जन कल्याण एवं विकास कार्यों का किया जिक्र

Published at :28 Jan 2016 2:39 AM (IST)
विज्ञापन
जिला प्रभारी मंत्री ने जन कल्याण एवं विकास कार्यों का किया जिक्र

समाज निर्माण को आगे आयें युवा समस्तीपुर : हमारा भारत एक लोकतांत्रिक,संप्रभु तथा गणतंत्र देश है. इसके गणतंत्र को बरकरार रखने की जिम्मेवारी हमसबों पर है. हमारे देश में संविधान जनता की भावनाओं, उनकी इच्छाओं तथा आकांक्षाओं का दर्पण हैं. उक्त बातें मंगलवार को गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुये स्थानीय पटेल मैदान में […]

विज्ञापन

समाज निर्माण को आगे आयें युवा

समस्तीपुर : हमारा भारत एक लोकतांत्रिक,संप्रभु तथा गणतंत्र देश है. इसके गणतंत्र को बरकरार रखने की जिम्मेवारी हमसबों पर है. हमारे देश में संविधान जनता की भावनाओं, उनकी इच्छाओं तथा आकांक्षाओं का दर्पण हैं. उक्त बातें मंगलवार को गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुये स्थानीय पटेल मैदान में समाज कल्याण विभाग सह जिला प्रभारी मंत्री मंजू वर्मा ने झण्डोत्तोलन के उपरांत कही.

उन्होने कहा कि सूबे की सरकार जनता के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही हैं. युवा समाज के नवनिर्माण में सक्रिय भूमिका अदा करते हुये जिले को समग्र रुप से विकसित बनाने में सहयोग करें. जिले में संचालित जनकल्याण एवं विकास कार्यों का उल्लेख क रते हुए उन्होंने कहा कि सभी कार्यालयों में कंप्यूटर लगाते हुये पेपरलेस कार्यप्रणाली को विकसित किया जा रहा है.

एसएमएस के माध्यम से सूचना का आदान-प्रदान जारी है. जिले में अबतक मनरेगा के तहत 16 लाख 43 हजार मानव दिवस सृजित करते हुये 47 करोड़ रुपये व्यय किये गये. वही इंदिरा आवास योजना के तहत 14 हजार 256 लक्ष्य के विरुद्ध 10 हजार 286 लाभुकों के बीच राशि का वितरण की स्वीकृति दी गयी है.

वहीं स्वस्थ समाज व स्वस्थ मानसिक विकास के लिए छह स्टेडियम का निर्माण कार्य किया गया है. छह बनना अभी बाकी है तथा जिले में 19 स्टेडियम के निर्माण की अनुशंसा सरकार से की गयी है.

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत करीब 98 लाख रुपये व्यय किये गये हैं. वहीं 12 प्रखंडों में बालिका छात्रावास का निर्माण कराया गया है. तंबाकू नियंत्रण की प्रक्रिया को सतत रुप से लागू करते हुए जिले को धुम्रपान मुक्त जिला घोषित किया गया है. इसके उपरांत प्रभारी मंत्री ने आम लोगों को शपथ दिलाते हुए कहा कि आदर्श समाज के लिए शराब बंदी जरूरी है. इस गणतंत्र दिवस पर शराब नहीं पीने और पिलाने का संकल्प लें.

इससे पूर्व सैप, बीएमपी़, गृह रक्षा वाहिनी, जिला पुलिस बल, एनसीसी व स्काउट एवं गाइड द्वारा मार्च पास्ट किया गया. परेड में बेहतर प्रदर्शन के लिए सीनियर वर्ग में डीएपी के शिवनाथ गोसाई व प्लाटून 2 के हरेंद्र सिंह को क्रमश: प्रथम व द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया. जबकि जूनियर वर्ग में एनसीसी जूनियर के रवि कुमार व गाइड के पुष्पा कुमारी को पुरस्कृत किया गया. परेड कमांडर मिथिलेश कुमार सिंह व द्वितीय क मांडर सफीउर रहमान ने अगुवाई की. मंच का संचालन अनंत कुमार राय ने किया.

इधर, इंद्रा स्टेडियम में समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम सुधांशु शर्मा ने झंडोत्तोलन के उपरांत परेड की सलामी प्राप्त की. व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुबोध कुमार श्रीवास्तव, समाहरणालय पर डीएम प्रणव कुमार, डीडीसी कार्यालय पर ए. रहमान, एसडीओ कार्यालय पर केडी प्रज्जवल, जिप कार्यालय पर अध्यक्ष विजय लक्ष्मी देवी, नगर भवन पर इओ देवेंद्र सुमन, मुफस्सिल थाना पर राजेश कुमार, नगर थाना पर कीर्ति कुमार, डीइओ कार्यालय पर डीइओ बीके ओझा, मंडल कारा पर काराधीक्षक मनोज कुमार,

पुलिस मेंस एसोसिएशन कार्यालय पर अध्यक्ष शैलेश कुमार, वकील संघ में शिवचंद्र राजगृहार, अधिवक्ता संघ पर एहमद रजा शोध, लिपिक संघ पर रामनंदन सिंह व जिला उपभोक्ता फोरम पर खुर्शीद आलम ने झंडोत्तोलन किया. डाक विभाग में डाक अधीक्षक बीएल मिश्रा, सहकारिता बैंक में अध्यक्ष रामउदार चौधरी, गृहरक्षक संघ भवन में कामेश्वर राय ने ध्वज फहराया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन