चोरी की घटना का उद्भेदन करने को टीम गठित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jan 2016 4:46 AM (IST)
विज्ञापन

दुकानदार ने दर्ज करायी प्राथमिकी मधुबन : जदयू नेता सह वाजितपुर के मुखिया पति विजय कुमार के दुकान श्री लक्ष्मी अलंकार ज्वेलर्स में हुई भीषण चोरी की घटना के उद्भेदन के लिए सर्किल इंस्पेक्टर शिवमुनी प्रसाद के नेतृत्व एक टीम का गठन किया गया. पकड़ीदयाल डीएसपी विजय कुमार ने बताया कि घटना के उद्भेदन व […]
विज्ञापन
दुकानदार ने दर्ज करायी प्राथमिकी
मधुबन : जदयू नेता सह वाजितपुर के मुखिया पति विजय कुमार के दुकान श्री लक्ष्मी अलंकार ज्वेलर्स में हुई भीषण चोरी की घटना के उद्भेदन के लिए सर्किल इंस्पेक्टर शिवमुनी प्रसाद के नेतृत्व एक टीम का गठन किया गया.
पकड़ीदयाल डीएसपी विजय कुमार ने बताया कि घटना के उद्भेदन व वारदात में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीम मे इंस्पेक्टर के अलावे थानाध्यक्ष राजमणी, दारोगा सूरज प्रसाद व रघुनंदन राम शामिल है.
अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. बहुत जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा. अपराधियों की टोह में पुलिस क्षेत्र के कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की है.
डीएसपी ने बताया कि पुलिस मामले के डिडेक्सन के लिए वैज्ञानिक तरीके का भी इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है. इधर व्यवसायी ने घटना के बाबत थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. यहां बताते चले कि सोमवार की रात्रि चोरों दुकान का सटर उखाड़कर करीब आठ लाख मूल्य के स्वर्ण आभूषण व नकदी चोरी चुरा ली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










