गैस सिलिंडर से लगी आग, महिला झुलसी

Published at :11 Jan 2016 3:36 AM (IST)
विज्ञापन
गैस सिलिंडर से लगी आग, महिला झुलसी

समस्तीपुर : गैस सिलेंडर से लगी आग में महिला झुलस गयी. सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने आरंभिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया है. घटना खानपुर थाना क्षेत्र के भोरेशाहपुर गांव में शनिवार को हुई. झुलसी महिला भोरेशाहपुर गांव निवासी अरुण पोद्दार की पत्नी पुनीता देवी (32) है. बताया गया है कि अन्य […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : गैस सिलेंडर से लगी आग में महिला झुलस गयी. सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने आरंभिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया है. घटना खानपुर थाना क्षेत्र के भोरेशाहपुर गांव में शनिवार को हुई. झुलसी महिला भोरेशाहपुर गांव निवासी अरुण पोद्दार की पत्नी पुनीता देवी (32) है.

बताया गया है कि अन्य दिनों की भांति ही शनिवार की संध्या महिला अपने रसोइघर में चाय बनाने के लिए पहुंची. गैस चूल्हा जलाने के लिए जैसे ही उसने आग जलायी अचानक आग की लौ धधक उठी. जिसकी चपेट में आ जाने के कारण महिला बुरी तरह से झुलस गयी. शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे घरवालों ने किसी तरह आग पर काबू पाते हुए महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में दाखिल कराया.
जहां चिकित्सकों ने महिला की स्थिति को गंभीर बताते हुए आरंभिक उपचार के बाद रेफर कर दिया है. सदर अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि महिला काफी झुलस गयी थी. जिसके कारण उसे रेफर करना पड़ा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन