24 घंटों बाद मिला युवक, छानबीन शुरू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jan 2016 3:12 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर स्थित एक होटल से अगवा हुआ युवक 24 घंटे बाद बेहोशी की अवस्था में परिजनों को मिला है. जिसे पुलिस के सहयोग से परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया. युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी निरस पासवान के पुत्र प्रशांत कुमार उर्फ विक्की के रूप में […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर स्थित एक होटल से अगवा हुआ युवक 24 घंटे बाद बेहोशी की अवस्था में परिजनों को मिला है. जिसे पुलिस के सहयोग से परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया. युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी निरस पासवान के पुत्र प्रशांत कुमार उर्फ विक्की के रूप में की गयी है.
गुरुवार को इसके होश में आने के बाद पुलिस ने बयान दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है. युवक ने पुलिस को दिये बयान में कहा है कि मंगलवार की शाम मोहनपुर स्थित क्रांति होटल में वह नास्ता करने गया था. उसी समय आधा दर्जन बाइक पर सवार करीब बीस युवक होटल पर आ धमके और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. इसमें जितवारपुर स्थित सोनेलाल ढ़ाला के राहुल कुमार एवं उसका भाई सन्नी कुमार के साथ-साथ डिम्फी भी शामिल था. अन्य बीस युवकों को वह पहचान नहीं पाया.
पीड़ित युवक के मुताबिक राहुल ने उसे पिस्टल सटा कर जान से मारने की धमकी देते हुए जबरदस्ती बाइक पर बैठा लिया. फिर सभी युवक उसे सोनेलाल ढाला ले गये जहां उसकी जमकर पिटायी की. जिससे वह बेहोश हो गया. होश में आने के बाद वह एक लॉज के समीप था. जहां से सूचना के बाद परिजन व पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि वर्चस्व को लेकर युवकों के दो गुटों में पिछले कुछ दिनों से भिड़ंत हो रही है. इसी कड़ी में इस युवक के साथ भी मारपीट की गयी है. जल्द ही युवकों को पहचान कर उन पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










