पंचायत स्तर पर चयनित होगी विकास योजनाएं

Published at :08 Jan 2016 3:12 AM (IST)
विज्ञापन
पंचायत स्तर पर चयनित होगी विकास योजनाएं

समस्तीपुर : जिला ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा आइपीपीईइ2 और जीपीडीपी का जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक उप विकास आयुक्त सह प्रभारी जिलाधिकारी अफजालुर रहमान की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभागार में हुआ. प्रभारी डीएम ने कहा कि गांवों का सर्वांगीण विकास करने तथा विकास कार्य में जनता की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए योजनाओं […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : जिला ग्रामीण विकास अभिकरण द्वारा आइपीपीईइ2 और जीपीडीपी का जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक उप विकास आयुक्त सह प्रभारी जिलाधिकारी अफजालुर रहमान की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभागार में हुआ. प्रभारी डीएम ने कहा कि गांवों का सर्वांगीण विकास करने तथा विकास कार्य में जनता की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए योजनाओं का चयन एवं क्रियान्वयन पंचायत स्तर पर होगा. इसके लिए सभी बीडीओ को पंचायत एवं वार्ड स्तर पर सर्वे कराने तथा जनहित में व्यापक प्रचार-प्रसार कर जनोपयोगी योजनाओं का चयन करने का निर्देश दिया.

पंचायत स्तरीय कर्मी पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, विकास मित्र, इंदिरा आवास सहायक, आंगनबाड़ी वर्कर, कृषि समन्वयक आदि को सक्रिय करने, घर-घर भ्रमण कर सर्वेक्षण करने तथा जनहित में योजना निर्माण के कार्य में सहयोग करने को कहा. इसके लिए प्रखंड स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी का गठन करने, नियमित बैठक करने तथा ह्वाट्सएप पर फोटो एवं बैठक की कार्यवाही भेजने का निर्देश दिया.
इस अवसर पर निदेशक, डीआरडीए कृत्यानंद सिंह ने कहा कि योजना का चयन इस प्रकार किया जायेगा कि श्रम आधारित योजना मनरेगा के तहत तथा सामग्री आधारित योजना 14 वां वित्त के तहत संचालित किया जायेगा. 14 वां वित्त आयोग की अनुशंसा के आलोक में भारत सरकार से राज्य की ग्राम पंचायतों के लिए वित्तीय वर्ष 2015-16 से 2019-20 तक बुनियादी अनुदान की राशि उपलब्ध कराई जायेगी. बैठक में पंचायत राज पदाधिकारी, अरविन्द कुमार, प्रभारी विकास शाखा, मोना झा, सभी बीडीओ, सभी पीओ सहित कई पदाधिकारीगण शामिल मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन