पत्नीहंता को मिला उम्रकैद

Published at :15 Dec 2015 3:42 AM (IST)
विज्ञापन
पत्नीहंता को मिला उम्रकैद

समस्तीपुर : द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश मो. इरशाद अली ने हत्या से संबंधित मामले की सुनवाई सोमवार को करते हुए जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पांड़ निवासी संजु पासवान को भा.द.वि. की धारा 302 में दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा के साथ साथ बीज हजार रुपये अर्थदंड की भी सजा सुनायी है. […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश मो. इरशाद अली ने हत्या से संबंधित मामले की सुनवाई सोमवार को करते हुए जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पांड़ निवासी संजु पासवान को भा.द.वि. की धारा 302 में दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा के साथ साथ बीज हजार रुपये अर्थदंड की भी सजा सुनायी है.

अर्थदंड की राशि नहीं देने पर छह माह अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी. सूचिका चिंटू देवी ने दलसिंहसराय थाना में कांड संख्या 421/2013 दर्ज कर आरोपित किया था कि 21 दिसंबर 2013 की रात्रि में उसके पति संजु पासवान ने जलते दीया उसके शरीर पर फेंक दिया था. जिससे उसका सारा शरीर जलकर गया था. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन