अगलगी की घटना में दो झोपड़ी व पांच भूसकार जले
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jun 2015 8:04 PM
विद्यापतिनगर. थाना क्षेत्र के सुहानीपुर गांव में शनिवार की शाम आग लगने की घटना में दो झोपड़ी व पांच भूसकार जल कर छतिग्रस्त हो गये़ झाोपड़ी व भूसकार में किसान के अनाज रखे थे़ जिसके जल जाने से हजारों के नुकसान होने की बात कही गयी है़ आग लगने के कारणो का पता नहीं चल […]
विद्यापतिनगर. थाना क्षेत्र के सुहानीपुर गांव में शनिवार की शाम आग लगने की घटना में दो झोपड़ी व पांच भूसकार जल कर छतिग्रस्त हो गये़ झाोपड़ी व भूसकार में किसान के अनाज रखे थे़ जिसके जल जाने से हजारों के नुकसान होने की बात कही गयी है़ आग लगने के कारणो का पता नहीं चल पाया है़ बताया गया कि पास ही कुछ बच्चे खेल रहे थे़ तभी बृजनंदन राय की अनाज रखे झोपड़ी से धुंआ उठने की बात बच्चों ने कही़ घर वाले जब तक दौड़ कर आते तब तक आग की लपटें तेज हो पास के पांच भूसकार को अपने में लपेट चुकी थी़ आग बुझाने की पुरजोर कोशिश के बावजूद दो झोपड़ी जल कर राख हो गया वहीं पांच भूसकार भी आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हुआ़ जिनके भूसकार व झोपड़ी जले उनके नाम वंशीधर कंहैया,गिरीश राय,नंदकिशोर राय,श्याम राय बताया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










