हटेंगे अवैध रूप से निर्मित स्पीड ब्रेकर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jun 2015 8:47 AM
विज्ञापन
समस्तीपुर : जिले के सड़कों पर बने अवैध रुप से स्पीड ब्रेकर पर जल्द ही कार्रवाई की जायेगी. ऐसे स्पीड ब्रेकरों को तोड़कर सड़कों को दुरू स्त किया जायेगा. इसके लिये मुख्यालय से ऐसे स्पीड ब्रेकरों को हटाने का आदेश दिया गया है. खासकर स्कूलों, अस्पतालों के पास बने स्पीड ब्रेकरों को तोड़कर वहां से […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : जिले के सड़कों पर बने अवैध रुप से स्पीड ब्रेकर पर जल्द ही कार्रवाई की जायेगी. ऐसे स्पीड ब्रेकरों को तोड़कर सड़कों को दुरू स्त किया जायेगा. इसके लिये मुख्यालय से ऐसे स्पीड ब्रेकरों को हटाने का आदेश दिया गया है.
खासकर स्कूलों, अस्पतालों के पास बने स्पीड ब्रेकरों को तोड़कर वहां से हटा दिया जायेगा. अवैध रुप से बने स्पीड ब्रेकरों के कारण आये दिन यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे स्पीड ब्रेकर जहां राहगीरों के लिये तो समस्या है ही साथ ही जाम का सबब भी बनती है.
इस बाबत विभाग ने पथ निर्माण के साथ ही सभी संबंधित विभागों को उचित कार्रवाई करने को कहा है. जिससे ऐसे स्पीड ब्रेकर से आम लोगों को राहत मिलेगी. बताते चलें कि जिले के कई सड़कों में आम लोग स्पीड ब्रेकर बना कर पथ अवरुद्ध कर देते है. खास कर कानून रुप से अस्पतालों के आसपास के दायरे में स्पीड ब्रेकर बनाना मना है. इसमें कई जगहों पर तो पोल, खंभों को सड़कों पर रखकर सीधे ढाल दिया जाता है. इससे बाद में यह दुर्घटना का सबब बन जाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










