इंद्रधनुष कार्यक्रम को लेकर मिले कई निर्देश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jun 2015 6:04 PM
समस्तीपुर. समाहरणालय सभागार में सिविल सर्जन द्वारा मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम से संबंधित बैठक की गयी. यह कार्यक्रम 7 जून से 16 जून तक चलेगा. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि सरकार के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करें व कोई बच्चा टीका लेने में छूटे नहीं. डीपीओ (आइसीडीएस) […]
समस्तीपुर. समाहरणालय सभागार में सिविल सर्जन द्वारा मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम से संबंधित बैठक की गयी. यह कार्यक्रम 7 जून से 16 जून तक चलेगा. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि सरकार के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करें व कोई बच्चा टीका लेने में छूटे नहीं. डीपीओ (आइसीडीएस) से अनुरोध किया गया है कि सभी सीडीपीओ को पत्र निर्गत कर सभी सेविका/सहायिका को उपस्थित रहने व कार्यक्रम में आवश्यक सहयोग देना सुनिश्चित करेंगे. पिछले चक्र में जो बच्चे छूटे हैं उसको इस चक्र में आच्छादित करने व नये बच्चे को जोड़ने का निर्देश दिया गया है. ड्यू लिस्ट अद्यतन करने व समुचित मॉनीटरिंग करे सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी को आपसी समन्वय एवं तालमेल बिठाकर कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्देश दिया गया है. विकास मित्र को भी इस कार्य के लिए प्रशिक्षण दिया गया है उन्हें विशेषकर महादलित टोलों में लोगों को जानकारी देने व शामिल करने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










