सहकारिता बंैक ने शुरू की एसएमएस अलर्ट सेवा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jun 2015 5:04 PM

विज्ञापन

समस्तीपुर. निजी बैंकों कीतर्ज पर अब सहकारी बैंकों के ग्राहकों को अपने लेन देन पर जानकारियां तुरंत उपलब्ध होगी. जिले के सहकारिता बैंक के सातों शाखाओं में एसएमएस एलर्ट सेवा शुरू कर दी गयी है. प्रबंध निदेशक नयन प्रकाश ने बताया कि सभी खाता धारकों को यह सुविधा मिलेगी. इसके लिये ग्राहकों को अपने मोबाइल […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. निजी बैंकों कीतर्ज पर अब सहकारी बैंकों के ग्राहकों को अपने लेन देन पर जानकारियां तुरंत उपलब्ध होगी. जिले के सहकारिता बैंक के सातों शाखाओं में एसएमएस एलर्ट सेवा शुरू कर दी गयी है. प्रबंध निदेशक नयन प्रकाश ने बताया कि सभी खाता धारकों को यह सुविधा मिलेगी. इसके लिये ग्राहकों को अपने मोबाइल संख्या को संबंधित शाखाओं में अपने मोबाइल संख्या को पंजीकृत कराना होगा. इसके बाद यह सेवा शुरू हो जायेगी. इसके बाद खाताधारकों को अपने लेन देन की हर जानकारी तुरंत मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से उपलब्ध हो जायेंगे. इससे किसी तरह की फर्जी लेन देन की संभावना पर विराम लग जायेगा. वहीं बैंक जल्द ही शाखाओं में एटीएम लगाने के लिये नाबार्ड से बातचीत की जा रही है. बताते चलें कि सहकारी बैंकों के माध्यम से एक लाख से अधिक खाताधारक विभिन्न सेवाओं का लाभ ले रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन