प्रखंड जदयूू किसान अध्यक्ष का निधन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jun 2015 5:04 PM

विज्ञापन

विद्यापतिनगर. प्रखंड जदयू किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामचंदर सिंह कुशवाहा का हृदय गति रुकने से बुधवार की रात अपने आवास पर निधन हो गया़ वे 58 वर्ष के थे़ उनके असामयिक निधन से जदयू कार्यकर्ता व शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है़ निधन की खबर पर मंत्री सह स्थानीय विधायक विजय कुमार चौधरी, पूर्व सांसद अश्वमेघ […]

विज्ञापन

विद्यापतिनगर. प्रखंड जदयू किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामचंदर सिंह कुशवाहा का हृदय गति रुकने से बुधवार की रात अपने आवास पर निधन हो गया़ वे 58 वर्ष के थे़ उनके असामयिक निधन से जदयू कार्यकर्ता व शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है़ निधन की खबर पर मंत्री सह स्थानीय विधायक विजय कुमार चौधरी, पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी ने हेतिंगपुर उनके आवास पहुंच कर मृतक नेता के परिवार को ढाढ़स बंधाया़ निधन की खबर से लोगों के पहुंचने का सिलसिला देर रात से सुबह तक चलता रहा़ जहां लोगों ने फूल माला उनके पार्थिव शरीर पर अर्पित कर आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की़ प्रखंड अध्यक्ष हरेश प्रसाद सिंह, धीरेंद्र प्रसाद सिंह, पंचायत समिति अध्यक्ष रामप्रकाश महतो, पूर्व प्रमुख सोनेलाल राय, मो कारु, अखिलेश मल्लिक, सुनील कुंवर आदि पहुंचे. असामयिक निधन पर जदयू अध्यक्ष हरेश प्रसाद सिंह, भाजपा अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, रमेश प्रसाद सिंह, विमलकांत यादव, योगेंद्र यादव, रामसकल राय आदि ने शोक व्यक्त किये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन