रजिस्टार के आवासीय परिसर मंे घुसा नाले का गंदा पानी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 May 2015 7:05 PM

विज्ञापन

रोसड़ा. नगर पंचायत की ओर से शहर में सफाई व्यवस्था इन दिनों चरमरा गयी है. जिससे जगह जगह कूड़े कचरे का अंबार लगा है. वहीं नाले की सफाई नहीं होने से दर्जनों स्थानों पर गंदा पानी उपट कर लोगों के निजी स्थानों पर पहंुच रहा है. इस का प्रत्यक्ष प्रमाण है अवर निबंधन पदाधिकारी का […]

विज्ञापन

रोसड़ा. नगर पंचायत की ओर से शहर में सफाई व्यवस्था इन दिनों चरमरा गयी है. जिससे जगह जगह कूड़े कचरे का अंबार लगा है. वहीं नाले की सफाई नहीं होने से दर्जनों स्थानों पर गंदा पानी उपट कर लोगों के निजी स्थानों पर पहंुच रहा है. इस का प्रत्यक्ष प्रमाण है अवर निबंधन पदाधिकारी का आवासीय परिसर. इस परिसर में विगत दो माह से नाले का बदबूदार पानी जमा है. जिसमें आवारा पशु इस गर्मी मंे हमेशा बैठे रहते हैं. इतना ही नहीं इस गंदे पानी के प्रकोप से आवास के अंदर विषैले सर्प का भी प्रवेश हो रहा है. इस संबंध मंे रजिस्टार सीमा कुमारी ने बताया कि कई बार नगर पंचायत को नाले की सफाई करवाने के लिए कहा गया. परंतु अब तक कोई सफाई नहीं हुई. उन्होंने बताया कि उनके आवासीय परिसर में चारों ओर मलयुक्त नाले का गंदा पानी आकर विगत दो माह से जमा है. इस कारण सर्प भी आवास में घुस आते हैं. कई बार सर्प के कैचुए को घर के अंदर देख कर उसे बाहर फेंका गया. उन्होंने बताया कि विगत दिनों रात्रि में सोये अवस्था में मच्छरदानी के उपर एक विषैला सर्प घूम रहा था. जिसे किसी तरह पुरुष सदस्यों के द्वारा बाहर भगाया गया. उन्होंने बताया कि उस गंदे पानी से उपट कर सर्प घर के अंदर घुस रहे हैं. जिससे कभी भी अनहोनी घटना घट सकती है. साथ ही कहा की जान जोखिम में डाल कर किसी तरह इस आवास में रह रहे हंै. हमेशा मन में भय बना रहता है. वही इस गंदगी के कारण स्वास्थ पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने लगा है. उन्होंने जल्द सफाई नहीं होने की स्थिति में आवास छोड़ कर दूसरे स्थान पर रहने की बात बतायी. रजिस्टार के भाई शंकर कुमार ने बताया कि नगर पंचायत को आज भी आवेदन दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन