सीबीएसइ दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम आते ही खिले चेहरे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 May 2015 8:05 PM

विज्ञापन

फोटो संख्या : 15 से 19समस्तीपुर. सीबीएसइ दसवीं परीक्षा का परिणाम गुरुवार को जारी कर दिया गया. रिजल्ट देखने के साथ छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से झूम उठे. हालांकि नेट का सर्वर धीमा चलने के कारण छात्रों को परिणाम जानने में काफी परेशानी हो रही थी बावजूद इसके वे लगातार अपना रिजल्ट जानने के लिए […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 15 से 19समस्तीपुर. सीबीएसइ दसवीं परीक्षा का परिणाम गुरुवार को जारी कर दिया गया. रिजल्ट देखने के साथ छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से झूम उठे. हालांकि नेट का सर्वर धीमा चलने के कारण छात्रों को परिणाम जानने में काफी परेशानी हो रही थी बावजूद इसके वे लगातार अपना रिजल्ट जानने के लिए विद्यालय प्रबंधन और सााइबर कैफे में चक्कर लगाते रहे. देर संध्या धीरे धीरे सर्वर ने काम करना शुरू किया तो बच्चों के हाथ में उनका परीक्षा परिणाम आने लगा. सेंटपाल वीरसिंहपुर विद्यालय प्रबंधन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक उनके विद्यालय के 109 छात्र-छात्राओं को 10 सीजीपीए प्राप्त हुआ है. इसमें अनुभव कुमार, शिवम कुमार, कुणाल कुमार, अमित कुमार आदि शामिल हैं. इधर, कैंपस पब्लिक स्कूल पूसा के चार छात्रों ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया है. इसमें सौरभ कुमार, सुमित कुमार, शुभम कुमार और अक्षत कुमार शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन