अनुमंडल आपूर्ति अनुश्रवण समिति की बैठक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 May 2015 7:05 PM

विज्ञापन

दलसिंहसराय. अनुमंडलीय सभागार में गुरुवार को अनुमंडल आपूर्ति अनुश्रवण समिति की बैठक हुई़ अध्यक्षता एडीएसओ सत्यनारायण महतो ने की़ इसमें समिति सदस्यों ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत वितरित राशन में नाम में त्रुटियों को लेकर खाद्यान्न लेने में उपभोक्ताओं को होने वाली कठिनाइयों पर आपत्ति व्यक्त की गयी़ कार्ड में अविलंब समुचित कार्रवाई […]

विज्ञापन

दलसिंहसराय. अनुमंडलीय सभागार में गुरुवार को अनुमंडल आपूर्ति अनुश्रवण समिति की बैठक हुई़ अध्यक्षता एडीएसओ सत्यनारायण महतो ने की़ इसमें समिति सदस्यों ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत वितरित राशन में नाम में त्रुटियों को लेकर खाद्यान्न लेने में उपभोक्ताओं को होने वाली कठिनाइयों पर आपत्ति व्यक्त की गयी़ कार्ड में अविलंब समुचित कार्रवाई किये जाने की मांग की गयी़ सदस्यों ने आगामी बैठक एसडीओ की अध्यक्षता में या फिर उनकी उपस्थिति में ही बुलाये जाने की मांग रखते हुए तत्काल बैठक स्थगित कर दी़ साथ ही कहा कि एसडीओ स्वयं बैठक में न हो तो इसकी पूर्व सूचना सदस्यों को देते हुए उनके उपस्थित रहने के दिन ही बुलायी जाये, ताकि बैठक की कार्यवाही सही ढंग से हो सके़ मौके पर राम उद्गार चौधरी, बिनोद कुमार समीर, नीलू देवी, कृष्णदेव राय, मीना देवी, सूर्यदेव महतो, रामाश्रय महतो, बीके झा समेत अन्य थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन