सड़क दुर्घटना में तीन घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 May 2015 7:04 PM
पूसा. थाना क्षेत्र के मोहमदपुर देवपार गावं में बुद्धवार को देर शाम भूमि विवाद में चहारदीवारी बनाने को लेकर हुई मारपीट में बलहा निवासी बैजनंदन ठाकुर जख्मी हो गये. इसमें एक अज्ञात सहित चार को नामजद किया है. आरोपियों में गांव के ही महेश करजी, राजेश करजी, रोहन करजी एवं बिन्देश्वर सिंह शामिल हंै. थानाध्यक्ष […]
पूसा. थाना क्षेत्र के मोहमदपुर देवपार गावं में बुद्धवार को देर शाम भूमि विवाद में चहारदीवारी बनाने को लेकर हुई मारपीट में बलहा निवासी बैजनंदन ठाकुर जख्मी हो गये. इसमें एक अज्ञात सहित चार को नामजद किया है. आरोपियों में गांव के ही महेश करजी, राजेश करजी, रोहन करजी एवं बिन्देश्वर सिंह शामिल हंै. थानाध्यक्ष शैलेश कुमार झा ने कहा की प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है. वारिसनगर : समस्तीपुर-दरभंगा पथ में मुक्तापुर गुमटी के समीप बुधवार की देर संध्या हुए सड़क दुर्घटना तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. घटनास्थल से प्राप्त समाचार के अनुसार वारिसनगर के मनियारपुर निवासी सुरेश पोद्दार व छोटू साह मोटरसाइकिल से घर आ रहे थे कि मुक्तापुर गुमटी के समीप पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया व फरार हो गया. मोटरसाइकिल में ठोकर लगने के बाद यह आगे चल रहे साइकिल से टकरा गये. तीनों को गंभीरावस्था में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










