डीआरएम से न्याय मांगने पहुंचे रेल कर्मी के परिजन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 May 2015 7:03 PM
समस्तीपुर. मंडल के जनकपुर रोड स्टेशन में गत दिनों हुई तत्काल टिकट में गिरफ्तारी के बाद आरपीएफ कमांडेंट कुमार निशांत ने कहा कि अब जांच टीम ने काम अपना काम शुरू कर दिया है. इससे पूर्व गिरफ्तार कर्मी के परिजनों ने डीआरएम सुधांशु शर्मा से मिलकर अपने पति के लिये न्याय की गुहार लगाने को […]
समस्तीपुर. मंडल के जनकपुर रोड स्टेशन में गत दिनों हुई तत्काल टिकट में गिरफ्तारी के बाद आरपीएफ कमांडेंट कुमार निशांत ने कहा कि अब जांच टीम ने काम अपना काम शुरू कर दिया है. इससे पूर्व गिरफ्तार कर्मी के परिजनों ने डीआरएम सुधांशु शर्मा से मिलकर अपने पति के लिये न्याय की गुहार लगाने को लेकर मंगलवार को मिली. इसमें अपने पति के इलाज व दवा देने को लेकर मिलने की बात कही. डीआरएम श्री शर्मा ने कमांडेंट श्री कुमार को आदेश देते हुए उचित व्यवस्था कराने की आदेश दिया. इस संबंध में पूछे जाने पर श्री कुमार ने कहा कि आरपीएफ की अभिरक्षा में उसके परिजन को जेल भेजा गया. अपने पति से मिलने दवा देने की बात का आदेश आरपीएफ टीम को कहा गया. श्री कुमार ने बताया कि टीम सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. दरभंगा के इंस्पेक्टर को इस जांच का जिम्मा दिया गया. रिपोर्ट आाते ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










