प्रेमी के साथ हिमाचल प्रदेश गयी थी लड़की
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 May 2015 7:03 PM
रोसड़ा. विगत दो माह पूर्व हथौड़ी थाना क्षेत्र के बल्लीपुर गांव से अपहृत लड़की ने अपने को बालिग बताते हुए अपहरण की घटना से इनकार क रते हुए स्वेच्छा से प्रेमी संग शादी रचा लेने एवं हिमाचल प्रदेश चले जाने की बात कोर्ट में बतायी. परंतु कोर्ट ने अपहृता के सर्टिफिकेट के अनुसार उसके नाबालिग […]
रोसड़ा. विगत दो माह पूर्व हथौड़ी थाना क्षेत्र के बल्लीपुर गांव से अपहृत लड़की ने अपने को बालिग बताते हुए अपहरण की घटना से इनकार क रते हुए स्वेच्छा से प्रेमी संग शादी रचा लेने एवं हिमाचल प्रदेश चले जाने की बात कोर्ट में बतायी. परंतु कोर्ट ने अपहृता के सर्टिफिकेट के अनुसार उसके नाबालिग होने के कारण पटना के रिमांड होम में भेजने का आदेश दिय. जानकारी के अनुसार विगत 31 मार्च को लड़की के अपहरण से संबंधित मामला दर्ज किया गया था. इसमें गांव के ही अजय मांझी को आरोपित किया गया था. बरामद लड़की ने मंगलवार को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दिव्यांशु श्रीवास्तव के कोर्ट में बयान दी कि उक्त युवक के साथ वह भागकर मंदिर में शादी की थी. पुलिस के ज्यादा परेशान करने के कारण ही वह हिमाचल से वापस आ गयी है. उसने लड़का के साथ रहने की इच्छा जतायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










