दुर्घटना में किशोर समेत दो की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 May 2015 7:03 PM

विज्ञापन

कल्याणपुर. प्रखंड क्षेत्र में हुई दो अलग अलग दुर्घटनाओं में किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गयी. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, चकमेहसी थाना के मालीनगर चौक के पास मिनी बस की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गयी. मृतक की […]

विज्ञापन

कल्याणपुर. प्रखंड क्षेत्र में हुई दो अलग अलग दुर्घटनाओं में किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गयी. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है. जानकारी के अनुसार, चकमेहसी थाना के मालीनगर चौक के पास मिनी बस की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गयी. मृतक की पहचान कल्याणपुर थाना के गोपालपुर निवासी दुखन साह के पुत्र नथुनी साह (45) के रुप में की गयी है. पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है. पुलिस का कहना है कि वह कहीं से वापस अपने घर लौट रहा था. इसी क्रम में घटना स्थल के निकट वह वाहन की चपेट में आ गया. जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. उसका अंत्यपरीक्षण करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. इधर, मुक्तापुर स्टेशन के निकट अज्ञात ट्रेन से गिर कर किशोर की मौत हो गयी. उसकी पहचान नहीं हो सकी है. जीआरपी शव को लेकर अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन