पदयात्रा की सफलता को लेकर कांग्रेसियों ने की बैठक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 May 2015 5:04 PM

विज्ञापन

हसनपुर. प्रखंड के चीनी मिल चौक पर कांग्रेस नेताओं की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता काग्रेंस नेता ब्रजेश यादव ने की. बैठक में पार्टी के नेता राहुल गांधी के दिशा निर्देश पर चलाये जा रहे भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ पदयात्रा की सफलता पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में बताया कि पार्टी के […]

विज्ञापन

हसनपुर. प्रखंड के चीनी मिल चौक पर कांग्रेस नेताओं की बैठक आयोजित की गयी. इसकी अध्यक्षता काग्रेंस नेता ब्रजेश यादव ने की. बैठक में पार्टी के नेता राहुल गांधी के दिशा निर्देश पर चलाये जा रहे भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ पदयात्रा की सफलता पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में बताया कि पार्टी के प्रदेश कार्यालय से समय मिलने पर शानदार पदयात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है. कांग्रेसियों ने बताया कि हसनपुर में चीनी मिल होने के बावजूद किसान मजदूरों की स्थिति दयनीय है. मौके पर ब्रजेश यादव, शौकत अली, मिथलेश पोद्दार, श्रीकांत कुशवाहा, सुभाष सिंह, विनय सिंह, रंधीर सिंह, बच्चा झा, हरिशंकर सिंह, नीरज कुमार, राजेश रौशन आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन