सड़क हादसे में एक जख्मी, हालत नाजुक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 May 2015 7:04 PM

विज्ञापन

दलसिंहसराय. बांस लदा ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया गया. मगर उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिकी उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया. युवक उजियारपुर थाने के अंधैल निवासी धर्मेन्द्र पासवान का पुत्र राजेश […]

विज्ञापन

दलसिंहसराय. बांस लदा ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया गया. मगर उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिकी उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया. युवक उजियारपुर थाने के अंधैल निवासी धर्मेन्द्र पासवान का पुत्र राजेश पासवान (35) बताया गया है. उसकी हालत नाजुक बनी थी. इससे पूर्व अस्पताल में इलाज के दौरान उसने व प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बांस व इंकरी लदी ट्रैक्टर से वह मजदूरी के लिए आ रहा था. इसी क्रम में अचानक वह झटका खाकर टै्रक्टर से नीचे आकर टै्रक्टर चक्के की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. पुलिस कार्रवाई में जुटी थी. दूसरी तरफ मारपीट की घटना में जख्मी बसढि़या गांव के शांति देवी, शबनम कुमारी व अर्चना कुमारी की चिकित्सा भी चल रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन