मारपीट की अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 May 2015 7:04 PM
समस्तीपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेझाडीह स्थित किराना दुकानदार सुरेश राय को मारपीट कर जख्मी कर दिया. साथ ही दो हजार रुपये प्रति महीने रंगदारी की मांग की है. इस आशय से संबंधित प्राथमिकी पीडि़त ने दर्ज कराते हुए चंदेश्वर पासवान समेत दो अज्ञात लोगों को आरोपित किया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट […]
समस्तीपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेझाडीह स्थित किराना दुकानदार सुरेश राय को मारपीट कर जख्मी कर दिया. साथ ही दो हजार रुपये प्रति महीने रंगदारी की मांग की है. इस आशय से संबंधित प्राथमिकी पीडि़त ने दर्ज कराते हुए चंदेश्वर पासवान समेत दो अज्ञात लोगों को आरोपित किया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. दलसिंहसराय : थाना क्षेत्र के गादो वाजिदपुर कुरनी टोले में बीते पांच मई को दो गुटों के बीच हुई मारपीट मामले में एक गुट ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. एक गुट के रामकुमार राय ने समस्तीपुर नगर थाना पुलिस कके समक्ष दिए बयान व दर्ज प्राथमिकी में दूसरे गुट के रामधनी राय, शंकर राय, सुबोध राय, रूपन कुमार व निर्मला देवी को आरोपित किया है. साथ ही पत्नी से उधार लिए 35000 रुपये वापस मांगने पर नहीं लेने की बात कहने व विरोध जताने पर मारपीट कर जख्मी करने समेत अन्य आरोप लगाया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटने के साथ ही प्राथमिकी दर्ज कर धड़पकड़ में जुट गई है. बता दें कि घटना में जख्मी दोनों गुट के नौ लोगों की चिकित्सा अनुमंडल अस्पताल में करायी गई थी. दूसरी तरफ घटना गांव के दिनेश्वर चौबे ने बागान से केला काट लेने और बागान तहस-नहस कर देने समेत अन्य आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें सिलेवा सहनी व बिहारी सहनी को नामजद किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










