आंदोलन से अलग रहने वाले गृहरक्षक पर होगी कार्रवाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 May 2015 6:04 PM
समस्तीपुर. ऐसे गृहरक्षक जो आगामी आंदोलन में शामिल नहीं होंगे. उन पर गृहरक्षक संघ सख्त कार्रवाई करेगा. साथ ही इन्हें संघ की सभी सुविधाओं से वंचित रखा जायेगा. जिलाध्यक्ष कामेश्वर राय ने बताया कि 11 मई से जिले के सभी गृहरक्षक अपने अपने हथियारों को जमा कर देंगे. इसके साथ ही आगामी 15 मई को […]
समस्तीपुर. ऐसे गृहरक्षक जो आगामी आंदोलन में शामिल नहीं होंगे. उन पर गृहरक्षक संघ सख्त कार्रवाई करेगा. साथ ही इन्हें संघ की सभी सुविधाओं से वंचित रखा जायेगा. जिलाध्यक्ष कामेश्वर राय ने बताया कि 11 मई से जिले के सभी गृहरक्षक अपने अपने हथियारों को जमा कर देंगे. इसके साथ ही आगामी 15 मई को चक्का जाम के साथ ही जेल भरो आंदोलन चलाया जायेगा. इसमें सभी गृहरक्षक शामिल होंगे. इसके लिये सभी गृहरक्षकों को संघ से संपर्क करने को कहा गया है. वहीं इस बाबत दलसिंहसराय व पटोरी अनुमंडलों के गृहरक्षकों की बैठक आहूत की गयी. इसमें व्यापक रूप रेखा बनायी गयी. इस अवसर पर सुरेश महतो, हृदय सिंह, गोपाल झा, सुरेश चौधरी, जगदीश राय आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










