भवन में दरार आया है तो कंट्रोल रूम को करें सूचित
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Apr 2015 7:05 PM
आपदा कंट्रोल रूम का दूरभाष संख्या 06274-225065 जारी/इसमस्तीपुर. भूकंप आपदा से प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार के निर्देश पर जिला आपदा कंट्रोल रूम की स्थापना की गयी है. इस क ंट्रोल रूम का दूरभाष संख्या 06274-225065 जारी किया गया है. यह कंट्रोल रूम समाहरणालय परिसर स्थित आपदा भवन में बनाया गया […]
आपदा कंट्रोल रूम का दूरभाष संख्या 06274-225065 जारी/इसमस्तीपुर. भूकंप आपदा से प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार के निर्देश पर जिला आपदा कंट्रोल रूम की स्थापना की गयी है. इस क ंट्रोल रूम का दूरभाष संख्या 06274-225065 जारी किया गया है. यह कंट्रोल रूम समाहरणालय परिसर स्थित आपदा भवन में बनाया गया है. भूकंप के झटकों से भवनों में आये दरार की जानकारी भी लोग पूरा पता दर्ज करा दे सकते हैं. बताते चलें कि सरकार के निर्देश पर दरार वाले भवनों के जांच की जिम्मेवारी जिलाधिकारी को दी गयी है. जिलाधिकारी सिविल इंजीनियरों की मदद से क्षतिग्रस्त भवनों व दरार पड़ने वाले भवनों की जांच कर इंजीनियर की मदद से गृह स्वामी सलाह देते हुए निर्माण प्रक्रिया करवाने का निर्देश देंगे. वहीं जिन भवनों की मरम्मत नहीं होने लायक होगी. उन्हें असुरक्षित करार दिया जायेगा. साथ ही रहने योग्य भवन निर्माण कराने की भी सलाह दी जायेगी. एडीएम आपदा गौतम पासवान ने बताया कि सरकार ने ऐसे भवनों की सूची बनाकर पांच ग्रेड में शामिल करने का निर्देश दिया है. इसके लिए सभी सिविल इंजीनियरों प्रशिक्षण भी दिया जायेगा. विदित हो कि शहरी क्षेत्र में कई भवन रहने योग्य नहीं है. जबकि कई ऐसे भी भवन हैं, जिनमें भूकंप के झटकों के कारण दरार भी आ गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










