नेपाल जा रहे असम के मजदूर की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Apr 2015 6:03 PM

विज्ञापन

समस्तीपुर. रोजगार की तलाश में असम से नेपाल जा रहे मजदूर की सोमवार की देर संध्या सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. वह अवध असम एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था. मृत मजदूर असम प्रांत के नवगांव जिला अंतर्गत लामदीन गांव का रहने वाला था. जानकारी के अनुसार ट्रेन में उसकी तबीयत […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. रोजगार की तलाश में असम से नेपाल जा रहे मजदूर की सोमवार की देर संध्या सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. वह अवध असम एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था. मृत मजदूर असम प्रांत के नवगांव जिला अंतर्गत लामदीन गांव का रहने वाला था. जानकारी के अनुसार ट्रेन में उसकी तबीयत बिगड़ गयी थी. इसके बाद साथ जा रहे अन्य मजदूरों ने उसे समस्तीपुर जंकशन पर उतार लिया. आपसी मदद से उसे जीआरपी के पास ले गये. मजदूरों का कहना है कि जीआरपी ने पहले उसकी इलाज कराने की नसीहत देते हुए सदर अस्पताल में भरती कराया. जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. मजदूरों ने बताया कि उसके शव का अंतिम संस्कार समस्तीपुर में ही कर दिया गया है. उसके घरवालों को इसकी जानकारी दे दी गयी है. मजदूरों का कहना है कि कई दिनों से वह भोजन नहीं कर पा रहा था. ट्रेन में अत्यधिक भीड़ के कारण वहां भी वह कुछ खा नहीं सका था. अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी जिसके बाद उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन