ऑटो चालकों ने केंद्रीय परिवहन मंत्री का पुतला फूंका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Apr 2015 5:03 PM
उजियारपुर. आगामी 30 मार्च को प्रस्तावित भारत बंद आंदोलन की सफलता को लेकर ऑटो चालकों ने सीटू के बैनर तले प्रखंड के सातनपुर चौक पर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का पुतला दहन किया. इस मौके पर जिला परिवहन मजदूर यूनियन के बैनर तले ऑटो चालकों ने प्रदर्शन मार्च निकाल कर एनएच 28 पर अपनी […]
उजियारपुर. आगामी 30 मार्च को प्रस्तावित भारत बंद आंदोलन की सफलता को लेकर ऑटो चालकों ने सीटू के बैनर तले प्रखंड के सातनपुर चौक पर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का पुतला दहन किया. इस मौके पर जिला परिवहन मजदूर यूनियन के बैनर तले ऑटो चालकों ने प्रदर्शन मार्च निकाल कर एनएच 28 पर अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारे लगाये. इस क्रम में ऑटो चालक पथ परिवहन विधेयक 2014 को वापस लेने की मांग कर रहे थे. इसके अलावा वारिसनगर थाना कांड संख्या 17/15 की जांच सीआइडी कंट्रोल से कराने की मांग रहे थे. वहीं जगह जगह संचालित अवैध स्टैंड के माध्यम से चालकों से की जाने वाली वसूली पर तत्काल रोक लगाते हुए ऐसे लोगों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे. पुतला दहन के बाद चालकों ने मनोज राय की अध्यक्षता में प्रतिरोध सभा की. जिसे संगठन के महामंत्री डॉ एसएम इमाम, मनोज कुमार मुनचुन, उमेश राय, प्रमोद राय, जगदीश साह, राम कुमार राय, दिनेश सिंह, अमरेश गिरि, विनोद महतो, कौशल कुमार, मो.जफर, संतो सहनी, कमलेश चौधरी, गोपाल चौधरी, लालू पांडेय, कमला कांत झा आदि ने संबोधित करते हुए 30 अप्रैल को भारत बंद की सफलता में ऑटो चालकों से जुट जाने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










