सोशल साइट पर भी छाया रहा भूकंप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Apr 2015 5:03 PM
समस्तीपुर. सोशल साइट पर भी भूकंप छाया रहा़ भूकंप के बाद अफरा -तफरी की तसवीर से लेकर लोग अपनी तरफ से गली-मुहल्ले की खबरों को खूब अपलोड किये़ फेसबुक पर भूकंप के संबंध में कई जानकारी लोगों ने अपलोड किया़ 26 अप्रैल को भूकंप आने के बाद फेसबुक पर यह खबर चलने लगी की रात […]
समस्तीपुर. सोशल साइट पर भी भूकंप छाया रहा़ भूकंप के बाद अफरा -तफरी की तसवीर से लेकर लोग अपनी तरफ से गली-मुहल्ले की खबरों को खूब अपलोड किये़ फेसबुक पर भूकंप के संबंध में कई जानकारी लोगों ने अपलोड किया़ 26 अप्रैल को भूकंप आने के बाद फेसबुक पर यह खबर चलने लगी की रात 1 बजकर 29 मिनट पर भूकंप का झटका आयेगा़ इस खबर में किसी भी अखबार एवं न्यूज एजेंसी का कोई स्रोत नहीं बताया गया था़ लेकिन उसे लोगों ने एक दूसरों को इतना शेयर किया की लोग दहशत में आ गये और रात तीन बजे तक लोग मैदान एवं सड़कों पर ही टॉर्च लेकर रहे़ रविवार को यह खबर फेसबुक पर चलने लगी की छह बार भूकंप आयेगा़ इसके बाद लोगों के अंदर डर समा गया़ सोशल साइट पर जागरूकता के साथ अफवाह भी बहुत तेजी से फैल रहा था. इतना ही नहीं लोगों ने फेसबुक व्हाट्सप पर फोटो भी खूब अपलोड किया है़ सिटीजन जर्नलिज्म के तहत हर गली- मुहल्ले के तसवीर एवं वहां भूकंप के बाद क्या स्थित रही़ उसकी सूचना लोगों खूब अपलोड किया़ भूकंप की खबर तो फेसबुक पर हर एक नेट यूजर ने अपलोड किया़ इससे लोगों को बहुत सी जानकारी भी मिली़ फेसबुक यूजर विभिन्न अखबारों में भूकंप के संबंध में छपी खबर को भी एक-दूसरे को शेयर किया़ नेपाल से लेकर समस्तीपुर की भूकंप की पल-पल की खबर लोग फेसबुक पर अपलोड किया़ भूकंप में भी लोग सेल्फी बनाने से नहीं चूके़ सड़क पर पूरे परिवार के साथ सेल्फी खींच कर अपलोड किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










