पीडि़तों को मिले पर्याप्त मुआवजा : राम विलास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Apr 2015 4:03 PM
फोटो संख्या : 6समस्तीपुर. केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री सह लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम विलास पासवान ने कहा कि भूकंप प्रकृति की बड़ी त्रासदी है. केंद्र सरकार आपदा की सूचना के साथ इस पर पैनी नजर रख रही है. भूकंप पीडि़तों को पर्याप्त मुआवजा मिले इस दिशा में काम किया जा रहा है. वे […]
फोटो संख्या : 6समस्तीपुर. केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री सह लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम विलास पासवान ने कहा कि भूकंप प्रकृति की बड़ी त्रासदी है. केंद्र सरकार आपदा की सूचना के साथ इस पर पैनी नजर रख रही है. भूकंप पीडि़तों को पर्याप्त मुआवजा मिले इस दिशा में काम किया जा रहा है. वे सोमवार को स्थानीय परिसदन में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे. भूकंप से प्रभावित हुए लोगों को दो-दो लाख रुपये का मुआवजा देने को कहा गया है. इस त्रासदी को लेकर समस्तीपुर के आला अधिकारियों से संपर्क किया गया है. भूकंप पीडि़त लोगों को ससमय राहत सामग्री उपलब्ध कराने को कहा गया है. केंद्रीय मंत्री भूकंप को लेकर किसी तरह के अफवाहों से आम जनता को बचने की सलाह देते हुए पूरी सावधानी बरतने को कहा. इस अवसर पर लोजपा के जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक विश्वनाथ पासवान ने केंद्रीय मंत्री का भव्य स्वागत किया. मौके पर पार्टी के जिला प्रवक्ता उमाशंकर मिश्र, भरत सिंह, विजय किशोर सिंह, ललन यादव, पप्पू यादव, शिवा नंद बमबम, नीरज कुमार भारद्वाज, जोकू पांडेय, ऋषि सिंह, बबलू यादव, बद्री, अनिल कुमार अल्लाह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










