कर रहे थे ट्रेन का इंतजार, मची अफरा तफरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Apr 2015 8:04 PM
फोटो संख्या : 29समस्तीपुर. समय 12.43 मिनट. स्थान प्लेटफॉर्म संख्या 7. बरौनी की ओर जानेवाले यात्री ग्वालियर बरौनी ट्रेन का इंतजार कर रहे थे. इसी क्रम में कई यात्रियों के शरीर में कंपन महसूस होने लगा. जब तक भूकंप से यात्री अवगत होते प्लेटफॉर्म पर अफरा तफरी की स्थिति मच गयी. स्टेशन पर बने सभी […]
फोटो संख्या : 29समस्तीपुर. समय 12.43 मिनट. स्थान प्लेटफॉर्म संख्या 7. बरौनी की ओर जानेवाले यात्री ग्वालियर बरौनी ट्रेन का इंतजार कर रहे थे. इसी क्रम में कई यात्रियों के शरीर में कंपन महसूस होने लगा. जब तक भूकंप से यात्री अवगत होते प्लेटफॉर्म पर अफरा तफरी की स्थिति मच गयी. स्टेशन पर बने सभी प्लेटफॉर्मों पर खड़े यात्री स्टेशन से बाहर आकर खड़े हो गये. प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर बने पूछताछ घर से माइकिंग के द्वारा यात्रियों से संयम बरतने की अपील की जा रही थी. वहीं ग्वालियर बरौनी ट्रेन के आने की घोषणा हो गयी. आधे से अधिक यात्री ट्रेन पकड़ने के बजाये अपने घर पर ही जाना बेहतर समझें. वहीं टिकट काउंटरों पर टिकट लेने की आपाधापी मची रही. हालांकि कुछ पल के बाद सबकु छ सामान्य सा नजर आने लगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










