गूंगी महिला भटक कर गोढि़यारी पहुंची

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Apr 2015 5:03 PM

विज्ञापन

फोटो संख्या : 11मोरवा. प्रखंड के निकसपुर पंचायत अंतर्गत गोढि़यारी गांव में शनिवार को एक गूंगी विवाहिता कही से भटक कर पहुंच गयी. ग्रामीणों ने शाम को देखा कि एक महिला गांव से बाहर चौर की ओर जा रही है. शक होने पर लोगों ने उससे पूछ ताछ करने लगे तो पाया कि वह महिला […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 11मोरवा. प्रखंड के निकसपुर पंचायत अंतर्गत गोढि़यारी गांव में शनिवार को एक गूंगी विवाहिता कही से भटक कर पहुंच गयी. ग्रामीणों ने शाम को देखा कि एक महिला गांव से बाहर चौर की ओर जा रही है. शक होने पर लोगों ने उससे पूछ ताछ करने लगे तो पाया कि वह महिला मूक बधीर है. जो न तो कुछ बोल सकती है और न ही अपना पता बता सकती है. महिला की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच होगी. महिला गोढि़यारी गाव में श्यामबिहारी पासवान के यहां ठहरी हुई है. रविवार की सुबह उक्त विवाहिता ने इशारे के माध्यम से बतायी कि उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. इसमें एक लड़का और एक लड़की है. समाचार लिखने के क्रम में उक्त महिला ने कलम लेते हुए केवल अपना नाम रेखा कुमारी लिखी और इससे आगे कुछ नहीं लिख पाने का इशारा किया. उक्त विवाहिता के संबंध में संपर्क किया जा सकता है. साथ ही भटकी विवाहिता ने इशारे में बतायी कि वह पिछले छह दिनों से भटक रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन