उफनाईं नदियां, धारा में उछाल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Apr 2015 7:40 AM

विज्ञापन

समस्तीपुर : भूकंप ने जिले की नदियों में उफान ला दिया. तरंगों में उछाल मानों ऐसा था कि नदियों में पानी खिंचने के लिये जेनेरेटर लगा दिया गया हो. औसतन लहरों में तीन फुट से अधिक की उछाल देखी गयी. शहरी इलाकों से गुजरने वाली गंडक नदी में मानो ऐसा लग रहा था कि आज […]

विज्ञापन
समस्तीपुर : भूकंप ने जिले की नदियों में उफान ला दिया. तरंगों में उछाल मानों ऐसा था कि नदियों में पानी खिंचने के लिये जेनेरेटर लगा दिया गया हो. औसतन लहरों में तीन फुट से अधिक की उछाल देखी गयी. शहरी इलाकों से गुजरने वाली गंडक नदी में मानो ऐसा लग रहा था कि आज उछाल से ही तटबंधों की सीमा को नदी लांघ जायेगी.
आसपास रहने वाले वासियों को एक तो भूकंप की कहर वही नदियों की विकराल रुप दोनो ही एक साथ देखने को मिली. नदियों की इस प्रवाह को देखते हुए मछली पकड़ने गये मछुआरों ने नाव सहित वापस अपने घरों को लौट चले. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऐसा रुप इस मौसम में पहली बार देखने को मिला है. औसतन शांत रहने वाली नदियां आज अपने गर्भ में अलग ही उफान समेटे नजर आयी.
चालकों ने रोका वाहन
भूकंप ने वाहन चालकों को अचंभित कर दिया. तेजी से रफ्तार पर भागती वाहनों के टायरों के नीचे से जमीन खिसकनी लगी. पहले तो चालकों को लगा कि उनकी तबीयत ही गड़बड़ हो रही है. लेकिन डोलती हुई सड़कों ने सबकुछ समझा दिया. इसके बाद तो वाहनों की कतारें सड़कों पर लगनी लगी. बाइक, टेंपो, बस, स्कॉर्पियो की लंबी कतारें सड़कों पर लग गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन