रिश्तेदारों का हाल जानने की रही बेचैनी, सहमे रहे लोग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Apr 2015 7:39 AM

विज्ञापन

समस्तीपुर : जिले में शनिवार को आयी भूकंप के झटकों ने जिलेवासियों को हिला कर रख दिया है़ पूरे दिन लोग डरे रह़े लोग घर से निकल कर खुद को सुरक्षित रखने के लिए सडक व खुले मैदान में पहुंच गय़े पदाधिकारियों से लेकर आम जन तक बेचैन रह़े झटके पर झटके खाने के बाद […]

विज्ञापन
समस्तीपुर : जिले में शनिवार को आयी भूकंप के झटकों ने जिलेवासियों को हिला कर रख दिया है़ पूरे दिन लोग डरे रह़े लोग घर से निकल कर खुद को सुरक्षित रखने के लिए सडक व खुले मैदान में पहुंच गय़े पदाधिकारियों से लेकर आम जन तक बेचैन रह़े झटके पर झटके खाने के बाद लोग घर से बाहर रहना ही मुनासिब समङो़
भूकंप के झटके इतने तेज थे कि कहीं घर गिरे, तो कई पेड से शाखाएं टूट कर गिर गय़े भूकंप के झटके खाने के बाद लोग अपने परिजनों व दोस्तों का हाल जानने को बेचैन रहे पर ऐन मौके पर मोबाईल फोन भी दगा दे गया़ सभी कंपनियों का नेटवर्क अचानक गायब हो गया़
शनिवार की दोपहर लगातार आयी भूकंप के तीन झटकों ने क्षेत्र को दहला दिया़ भूकंप के झटके महसूस कर लोग बाल-बच्चों व महिलाओं सहित घर से बाहर निकल चिल्लाते हुए निकल गय़े भूकंप का पहला झटका दोपहर 11.42 मिनट पर सबसे तेज झटका लगा. दूसरा झटका 12.16 मिनट पर आया, जिसको पहले झटका से कम आंका गया़ तीसरा झटका 12.32 पर आया.
इसकी तीव्रता कम थी़ उसके बाद से कुछ-कुछ समय के अंतराल पर लगातार हल्के-हल्के भूकंप के झटके महसूस किये जा रहे है़ं लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल कर मोबाइल से अपने रिश्तेदार, सगे-संबंधियों व घर से बाहर कमाने व पढ़ने गये लोगों व बच्चों का हाल खबर पूछने के लिए लगे रह़े भूकंप के पहले झटके पूछने के लिए लगे रह़े भूकंप के पहले झटके के बाद नेटवर्क काम करना बंद कर दिया़ भूकंप के इस झटके से कहीं-कहीं घरों में दरार हो गया़ क्षेत्र के ग्रामीण दहशत में है़. लोग बाल-बच्चों व परिवार के साथ घर से बाहर ही बैठे हुए है़.
अभी चौबीस घंटे के भूकंप के झटके आने की सूचना पर लोग घर से बाहर रहकर अपना समय बिता रहे है़ं भूकंप के झटके के बाद विद्यालय गये बच्चों के अभिभावकों को चिंता सताने लगी़ मोबाइल का नेटवर्क काम नहीं करने के कारण बेचैन अभिभावक सीधे विद्यालय की आरे दौड़े विद्यालय प्रबंधन के द्वारा स्थिति को देखते हुए छुट्टी कर दी गयी थी़ बच्चों के साथ परिजन सकुशल घर लौट आय़े
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन