हड़ताल 17 वें दिन भी जारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Apr 2015 7:04 PM
ताजपुर. मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों की हड़ताल 17वें दिन भी जारी रही. स्थानीय बीआरसी भवन पर धरना सभा को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष रामचंद्र राय ने कहा कि शिक्षकों के वेतनमान के लिये इसे निर्णायक लड़ाई करार देते हुए सरकार द्वारा शिक्षकों के हित में फैसले नहीं दिये जाने तक इसे एकता […]
ताजपुर. मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों की हड़ताल 17वें दिन भी जारी रही. स्थानीय बीआरसी भवन पर धरना सभा को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष रामचंद्र राय ने कहा कि शिक्षकों के वेतनमान के लिये इसे निर्णायक लड़ाई करार देते हुए सरकार द्वारा शिक्षकों के हित में फैसले नहीं दिये जाने तक इसे एकता के साथ इसे जारी रखने के बातें कही. सभा में रालोसपा के प्रदेश सचिव डॉ संतोष कुमार ने शिक्षकों की मांगों को जायज ठहराते हुये उनके आंदोलन को नैतिक समर्थन देने की बातें कही. सभा को प्रखंड अध्यक्ष शब्बीर आलम, राजशेखर प्रसाद राय, राजेश पांडेय, ललिता कुमारी, आनंद मोहन, दिलीप कुमार रौशन, विभा कुमारी आदि ने भी संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










