जिला स्तरीय सम्मेलन करने का लिया निर्णय

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Apr 2015 7:04 PM

विज्ञापन

समस्तीपुर. डीडीटी कर्मचारी संघ के द्वारा मांगों की तैयारी से संबंधित रणनीति बनाने के जिला आगामी तीन मई को जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन स्थानीय तिलक भवन में किया जायेगा. इसमें सभी डीडीटी छिड़काव श्रेष्ठ क्षेत्रीय कार्यकर्ता व क्षेत्रीय कार्यकर्ता भाग लेंगे. इसको लेकर कार्यालय पर शनिवार को बैठक हुई. अध्यक्षता सचिव गुरु शरण सहनी […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. डीडीटी कर्मचारी संघ के द्वारा मांगों की तैयारी से संबंधित रणनीति बनाने के जिला आगामी तीन मई को जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन स्थानीय तिलक भवन में किया जायेगा. इसमें सभी डीडीटी छिड़काव श्रेष्ठ क्षेत्रीय कार्यकर्ता व क्षेत्रीय कार्यकर्ता भाग लेंगे. इसको लेकर कार्यालय पर शनिवार को बैठक हुई. अध्यक्षता सचिव गुरु शरण सहनी ने की. उन्होंने कहा कि हमलोगों का दो सूत्री मांग जिला पदाधिकारी से वर्षों से की जा रही है. उच्च न्यायालय व बिहार सरकार के आदेश के बावजूद भी चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के पद पर बहाल करना व वर्ष 2013 का अधूरे बकाया राशि का भुगतान अभी तक नहीं मिला है. इन मुद्दों के समेत अन्य कुछ मुद्दों पर विचार विमर्श सम्मेलन में किया जायेगा. उन्होंने सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से भाग लेने की अपील की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन