अवध असम एक्सप्रेस से गिर कर घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Apr 2015 5:03 PM
दलसिंहसराय. स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप 5610 डाउन अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन से गिर कर एक पुरुष यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों व रेल पुलिस के जवानों ने अचेतावस्था में उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया. जहां उसकी पहचान बेगूसराय जिला के बरौनी निवासी राधे पंडित के पुत्र […]
दलसिंहसराय. स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप 5610 डाउन अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन से गिर कर एक पुरुष यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों व रेल पुलिस के जवानों ने अचेतावस्था में उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया. जहां उसकी पहचान बेगूसराय जिला के बरौनी निवासी राधे पंडित के पुत्र दिवेश पंडित (40) के रूप में की गयी है. वहीं उसके पास से गोरखपुर से बरौनी का रेल टिकट भी कर्मियों को मिला है. हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद कुछेक परिजनों के पहुंचने पर उसे बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया है. दूसरी ओर एनएच 28 के बल्लोचक गांव के समीप जख्मी हालत में पड़े केवटा पीपड़पांती के पंकज चौधरी की चिकित्सा भी अस्पताल में करायी गयी है. वहीं मारपीट में जख्मी रामपुर जलालपुर गांव के मुकेश पासवान की चिकित्सा चल रही थी. पुलिस मामलों की तफ्तीश में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










