निदेशक मंडल क ी बैठक मेें छाया रहा बहाली का मुद्दा

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 6सहाकारिता बैंक की समस्तीपुर शाखा को छोड़कर सभी शाखाओं में हानिसमस्तीपुर. जिला सहकारिता बैंक के सर्वांगीण विकास के लिये हर संभव प्रयास किये जायें. जिससे बैंक की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सके. उक्त बातें जिला सहकारिता बैंक के अध्यक्ष राम उदार चौधरी ने निदेशक मंडल की बैठक […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 6सहाकारिता बैंक की समस्तीपुर शाखा को छोड़कर सभी शाखाओं में हानिसमस्तीपुर. जिला सहकारिता बैंक के सर्वांगीण विकास के लिये हर संभव प्रयास किये जायें. जिससे बैंक की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सके. उक्त बातें जिला सहकारिता बैंक के अध्यक्ष राम उदार चौधरी ने निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही. जिला सहकारिता बैंक में शुक्रवार को निदेशक मंडल की बैठक आहूत की गयी. इसमें जिला सहकारिता बैंक में कर्मचारियों की किल्लत को देखते हुए बहाली प्रक्रिया जल्द शुरू करने पर विस्तार रुप से चर्चा की गयी. जिससे कर्मचारियों की कमी की समस्या दूर हो सके. वित्तीय वर्ष 14-15 में बैक को 4966427.4 लाख रुपये का लाभ हुआ. हालांकि इसमें समस्तीपुर शाखा को छोड़कर सभी शाखाओं में हानि होने पर नाराजगी जतायी गयी. प्रबंध निदेशक नयन प्रकाश ने लाभ के लिये उचित कदम उठाने को कहा . हालांकि सीधी नियुक्ति के प्रस्ताव को फिलहाल स्थगित ही रखा गया. बिहार राज्य सहकारिता बैंक की ओर से विकास हेतु दी गयी 10 लाख की राशि को किसी भी परिस्थिति में रेकरिंग खर्च के रुप में उपयोग नहीं करने का निर्णय लिया गया. धान अधिप्राप्ति मेें एसएफसी की ओर से धीमी भुगतान प्रक्रिया पर नाराजगी जतायी गयी. बैठक में दु्रत गति से संचालन के लिए डीजीएम की नियुक्ति पर भी विचार किया गया. वहीं रोसड़ा में अवस्थित जमीन की देख रेख पर भी चर्चा की गयी. उपाध्यक्ष राम कलेवर सिंह ने कहा कि बैंक की योजनाओं से अधिक से अधिक किसानों को जोड़ा जाये. इस अवसर पर निदेशक मंडल के सदस्य राजनंदन सिंह, सहकारिता बैंक की समस्तीपुर शाखा के प्रबंधक पप्पू आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन