टेंगराहा चोरी प्रकरण : पुलिस ने गठित की दो टीम

Updated:
विज्ञापन

पैदल व वाहन सवार पुलिस जवान ढूंढ रहे अज्ञात चोर कोकई स्थानों पर पुलिस ने की छापामारीप्रतिनिधि, बिथानगत दिनों एक ही रात टेंगराहा गांव के पांच घरों में हुई चोरी में शामिल अज्ञात अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दो टीमों का गठन किया है. इसमें पैदल और वाहन सवार पुलिस के जवान शामिल […]

विज्ञापन

पैदल व वाहन सवार पुलिस जवान ढूंढ रहे अज्ञात चोर कोकई स्थानों पर पुलिस ने की छापामारीप्रतिनिधि, बिथानगत दिनों एक ही रात टेंगराहा गांव के पांच घरों में हुई चोरी में शामिल अज्ञात अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दो टीमों का गठन किया है. इसमें पैदल और वाहन सवार पुलिस के जवान शामिल हैं. दोनों टीम के सदस्य अलग अलग स्थानों पर पहुंच कर लगातार छापामारी करने में जुटे हैं. हालांकि अब तक घटना के बाबत कोई सुराग नहीं मिला है. लेकिन पुलिस की इस गतिविधि से क्षेत्र के लोगों में काफी सुकून देखा जा रहा है तो वैसे लोगों में दहशत. जानकारी के अनुसार पुलिस ने कई स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया है जिसमें कई संदिग्ध वाहनों को पकड़ कर थाने तक भी लाया गया लेकिन बाद में कागजात सही पाने पर पुलिस को उसे छोड़ना पड़ा है. थानाध्यक्ष अमजद अली का कहना है कि ग्रामीणों का सहयोग मिला तो इस घटना को अंजाम देने वाले चोरों तक पहुंचने में पुलिस को सहुलियत मिलेगी. चोरी गये सामानों को भी पुलिस बरामद कर सकती है. वैसे पुलिस अपना काम कर रही है. इधर, लोगों का कहना है कि यदि घटना के फौरन बाद पुलिस तत्परता दिखाती तो चोरों को संभलने का समय नहीं मिल पाता. बताते चलें कि चोरी की घटना के बाद गांव के लोगों में पुलिस के खिलाफ खासा उबाल आ गया था. आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस पर कार्रवाई में उपेक्षा बरतने का आरोप लगा रहे थे. इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस लगातार छापामारी कर रही है. देखना है कि चोरों तक पहुंचने के लिए गठित की गयी यह टीम कब तक मंजिल पाने में कामयाब हो पाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन