डीजे को पकड़ थाने में लगाया

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर. शादी समारोह में लड़की पक्ष की ओर से थानेश्वर मंदिर में पूजा करने आयी महिला के आगे बज रहे डीजे को एएसपी आनंद कुमार ने पकड़ कर नगर थाने पर लाने का आदेश दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डीजे को थाने में लाकर लगा दिया जहां एएसपी ने साउंड बजा रहे कर्मियों […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. शादी समारोह में लड़की पक्ष की ओर से थानेश्वर मंदिर में पूजा करने आयी महिला के आगे बज रहे डीजे को एएसपी आनंद कुमार ने पकड़ कर नगर थाने पर लाने का आदेश दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डीजे को थाने में लाकर लगा दिया जहां एएसपी ने साउंड बजा रहे कर्मियों को तेज ध्वनि में बाजा बजाने को लेकर कड़ी फटकार लगायी. इसी बीच सूचना पाकर महिलाओं का जत्था दुल्हन के साथ नगर थाने पर पहुंच गयी. साथ ही पुलिस को लगन का हवाला देकर समझाने की चेष्टा की. एएसपी ने कड़ी हिदायत देते हुए उसे मुक्त कर दिया. ज्ञात हो कि लड़की पक्ष से महिला शहर के आदर्श नगर मोहल्ला से पूजा करने के लिए थानेश्वर मंदिर आये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन