शिक्षकों की हड़ताल के समर्थन में माकपा ने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर. सीपीआइएम लोकल कमेटी के बैनर तले मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने नियोजित शिक्षकों की हड़ताल का समर्थन करते हुए बिहार के शिक्षा मंत्री पीके शाही का पुतला दहन किया. पार्टी कार्यालय से निकल कर कार्यकर्ता स्टेशन रोड होते हुए जुलूस की शक्ल में निकले. शहर के विभिन्न मार्गों से होकर जत्था बीआरसी भवन बहादुरपुर पहुंचा. […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. सीपीआइएम लोकल कमेटी के बैनर तले मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने नियोजित शिक्षकों की हड़ताल का समर्थन करते हुए बिहार के शिक्षा मंत्री पीके शाही का पुतला दहन किया. पार्टी कार्यालय से निकल कर कार्यकर्ता स्टेशन रोड होते हुए जुलूस की शक्ल में निकले. शहर के विभिन्न मार्गों से होकर जत्था बीआरसी भवन बहादुरपुर पहुंचा. बीआरसी मुख्य द्वार पर शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकते हुए सभा की. इसकी अध्यक्षता लोकल कमेटी के सचिव रघुनाथ राय ने की. संबोधित करते हुए राज्य कमेटी के सदस्य मनोज कुमार सुनील ने कहा कि सरकार शिक्षकों को सम्मान नहीं दे पाती है. वह सरकार राज्य की गद्दी चलाने के लायक नहीं है. शिक्षक के साथ सरकार की ओर से किया जा रहा व्यवहार बरदास्त के काबिल नहीं है. उन्होंने शिक्षकों की मांगों को जायज ठहराते हुए अविलंब उस पर कार्रवाई करने का अनुरोध किया. सभा को जिला सचिव मंडल सदस्य सत्य नारायण सिंह, ललन कुमार, अनिल कुमार, राम लौलिन राय, बैद्यनाथ राय, बुंदेल दास, वासुदेव पोद्दार आदि ने संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन