मणिपुर जा रहे दंपती को चाकू मार कर चिकनौटा में लूटा

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर : हथियारबंद अपराधियों ने रविवार की रात दिल्ली से मणिपुर जा रहे कार सवार दंपति को वैशाली जिला के बलिगांव थाना अंतर्गत चिकनौटा गांव के पास बंधक बना कर नकदी समेत दो लाख रुपये की संपत्ति लूट लिया. घटना का विरोध करने पर कार में सवार लोगों के साथ मारपीट की. वहीं उसके पुत्र […]

विज्ञापन
समस्तीपुर : हथियारबंद अपराधियों ने रविवार की रात दिल्ली से मणिपुर जा रहे कार सवार दंपति को वैशाली जिला के बलिगांव थाना अंतर्गत चिकनौटा गांव के पास बंधक बना कर नकदी समेत दो लाख रुपये की संपत्ति लूट लिया. घटना का विरोध करने पर कार में सवार लोगों के साथ मारपीट की.
वहीं उसके पुत्र को चाकू मार कर जख्मी कर दिया. गंभीर अवस्था में सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है जहां चिकित्सा जारी है. समस्तीपुर नगर पुलिस के समक्ष बलिगांव थाने की पुलिस को दिये फर्द बयान में मणिपुर प्रांत के थावउल जिला अंतर्गत लॉगेंदो वायखोंग थाना निवासी थावदम श्याम सिंह ने कहा है कि वह कार पर सवार होकर अपने परिवार के साथ दिल्ली से मणिपुर जा रहा था
इसी क्रम में रविवार की रात करीब साढे नौ बजे जैसे ही वह वैशाली जिला के बलिगांव थाना अंतर्गत चिकनौटा के निकट एनएच 28 पर पहुंचे कि टाटा 907 पर सवार अपराधियों ने पीछे से कार में ठोकर मार दिया. जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गया. इसके बाद सभी अपराधी वाहन से नीचे उतर कर माफी मांगी साथ ही कार को टोचन कर मिस्त्री के पास उसे दुरुस्त कराने के लिए ले जाने की बात कही. इस पर वह तैयार हो गये. जैसे ही वाहन सुनसान स्थल पर पहुंचा अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखा कर श्याम सिंह को बांध दिया. साथ ही परिजनों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी.
पुत्र को चाकू मार कर घायल कर दिया. इस क्रम में अपराधियों ने डेढ लाख रुपये नकदी और पत्नी के शरीर पर मौजूद करीब पचास हजार रुपये का नेकलेस लूट लिया. शोर मचाने पर अपराधी भाग निकले. इस बीच पहुंचे लोगों ने थाने को घटना की सूचना दी. जिसके बाद बलिगांव पुलिस ने सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर में भरती कराया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन