वार्ड सदस्यों ने प्रखंड कार्यालय पर दिया धरना

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 16 प्रभात खबर टोली, मोहनपुर (समस्तीपुर) प्रखंड कार्यालय परिसर में समस्तीपरु जिला पंचायत वार्ड सदस्य संघ के बैनर तले अपनी तेरह सूत्रीय मांगों को लेकर वार्ड सदस्यों ने घरना-प्रदर्शन व सभा किया. सभा को संबोधित करते हुए समस्तीपुर जिला पंचायत वार्ड सदस्य संघ के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र साह ने कहा कि पंचायती […]

विज्ञापन

फोटो संख्या : 16 प्रभात खबर टोली, मोहनपुर (समस्तीपुर) प्रखंड कार्यालय परिसर में समस्तीपरु जिला पंचायत वार्ड सदस्य संघ के बैनर तले अपनी तेरह सूत्रीय मांगों को लेकर वार्ड सदस्यों ने घरना-प्रदर्शन व सभा किया. सभा को संबोधित करते हुए समस्तीपुर जिला पंचायत वार्ड सदस्य संघ के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र साह ने कहा कि पंचायती राज में जो वार्ड सदस्यों को अधिकार दिया गया है. 29 विभागों को पूर्ण रूपेण पंचायती राज के अधीन किया जाय. सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेन्द्र साह ने की. संचालन संघ के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद अशरफ अली ने किया. उपस्थित वार्ड सदस्यों ने एक मत से राजेन्द्र साह को एमसलसी प्रत्याशी के लिए रूप समर्थन किया. वार्ड सदस्यों ने प्रखंड कार्यालय को एक ज्ञापन सौपा. मौके पर सुरेन्द्र राम, रधुनाथ पंडित, राजेश राय, सरोज कुमार सुमन, रवि रंजन कुमार, कलवा देवी, संगीता देवी, नन्द किशोर राय, चुल्हाई दास, सावित्री देवी नगीना पासवान, गया राय, संजय राय, ममता देवी, अशोक कुमार हेमन्ती देवी, सहित सैकड़ांे की संख्या में वार्ड सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन