राज्यस्तीय चित्रकला प्रतियोगिता के लिए चयनित

Updated:
विज्ञापन

मोहनपुर. बालश्रम उन्मूलन जागरूकता के तहत समस्तीपुर जिला से राज्यस्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के लिए दस बच्चों का चयन किया गया. जिसमें मोहनपुर प्रखंड के गोनर दास उच्च विद्यालय बिनगामा से निहारीका कुमारी दशम वर्ग की छात्रा को भी चयन किया गया है. उल्लेखनीय हैं कि आगामी तीस अप्रैल को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में राज्य […]

विज्ञापन

मोहनपुर. बालश्रम उन्मूलन जागरूकता के तहत समस्तीपुर जिला से राज्यस्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के लिए दस बच्चों का चयन किया गया. जिसमें मोहनपुर प्रखंड के गोनर दास उच्च विद्यालय बिनगामा से निहारीका कुमारी दशम वर्ग की छात्रा को भी चयन किया गया है. उल्लेखनीय हैं कि आगामी तीस अप्रैल को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इसके लिए प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय, मध्य विद्यालय तथा उच्च विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता सम्पन्न हुई थी. इसका संयोजन श्रम निरीक्षक शिवशंकर प्रसाद ने किया था. अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी इंद्रकांत सिंह ने की थी. चित्रकला प्रतियोगिता समन्वयक की भूमिका बीआरपी अश्विनी कुमार पंडित व राजीव वर्मा ने निभायी. इस प्रतियोगिता में निहारीका कुमारी के चयनित होने पर जयशंकर कनौजिया, जगबन्धू महतो, कमल किशोर, विनोद कनौजिया, शिवचन्द्र राय, सकलदीप कुमार, नवल किशोर यादव, सत्येन्द्र कनौजिया, नरेन्द्र राय आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन